पति को अपनी बात मनवाने के उपाय

[Total: 10    Average: 3.2/5]

पति को अपनी बात मनवाने के उपाय

शादी दो अलग – अलग स्वभाव प्रकृति और गुण वाले लोगों को एक छत के नीचे जीना सिखाती है| अब आयु, लिंग, गुण, प्रकृति से पूरी तरह अलग इंसान जब एक साथ रहेंगे तो उनके बीच कुछ ऐसा होना चाहिए जो उन्हें जोड़कर रखे| शादी की शुरुआत में यह जुड़ाव मात्र शारीरिक स्तर पर होता है| भले ही वह प्रेमिका ही क्यों न हो| धीरे धीरे उनमें समझ विकसित होती है, कई झगडे होते हैं, कई मान मनौव्वल होते हैं तब जाकर वह स्थिति आती है जब दोनों एक दूसरे को पूरी तरह स्वीकार कर लेते हैं| अगर यह सामान्य स्त्री पुरुष के बीच की बात है तो इसमें कुछ भी अनोखा नहीं है| लेकिन अगर पति शराबी, जुआरी, परस्त्रीगामी हो जाए तो जीवन नरक बन जाता है| ऐसे में कोई भी स्त्री अपना घर बचाने के लिए कुछ उपाय जरुर करेगी| लेकिन यह तय करना भी जरुरी है कि वह उपाय क्या हो| उपाय की विधि विचारने से पहले पति के विमुख  होने वाले कारणों का विश्लेषण करे|

पति को अपनी बात मनवाने के उपाय

पति को अपनी बात मनवाने के उपाय

जैसे –

  • क्या वह शुरू से ही ऐसा था?
  • पत्नी के किस बात पर वह सबसे जयादा भड़कता है?
  • क्या उसके व्यावसायिक जीवन में कोई उथल-पुथल है?
  • क्या वह किसी महिला के प्रति आसक्त है? इस बात का पता कोई भी पत्नी आसानी से लगा सकती है| जैसे बात बात पर उसकी चर्चा करना, फोन पर लगातार चैट करना, छुप छुपकर बात करना आदि वैसे यहाँ बहुत सतर्क रहने की जरुरत है| कभी कारण कुछ और होता है और पत्नी शक कर कर के पति को हलकान कर देती है|
  • आपको लगता है आपका पति आपसे विमुख है लेकिन क्या आपका व्यवहार उसके प्रति सही है? कहीं आपके और उनके बीच दूरी का कारण आपके मायके वाले तो नहीं?
  • क्या पति पर किसी ने प्रयोग किया है? उपर्युक्त कोई भी कारण न हो तो इस बात की संभावना बढ़ जाती है| ऐसे में उसे अपने प्रति आकर्षित करने की बजाय उस टोटके से मुक्त कराने का प्रयास करें| उसका व्यवहार पूर्ववत हो जाएगा|

दरअसल कई कारण ऐसे होते हैं जिनका समाधान हमारे पास पहले से होता है, हम उसके बारे में जानते भी हैं लेकिन अपने अहंकार के कारण रत्ती भर भी झुकने को तैयार नहीं होते और जीवन पहाड़ बन जाता है|

आध्यात्मिक जीवन जीने वाले व्यावहारिक जीवन की इन कठिनाइयों के बारे में जानते थे| शायद इसलिए उन्होंने विभिन्न ग्रंथो के माध्यम से इन समस्याओं का हल भी बताया है|

पति वशीकरण मंत्र प्रयोग

  • अगर पति किसी अन्य स्त्री की तरफ आकर्षित हो जाए तो महायक्षिणी मंत्र से उसे अपनी तरफ आकर्षित किया जा सकता है|

नमो महायक्षिण्यै मम पतिंभे मम वश्य कुरु कुरु स्वाहा|

इस मंन्त्र की सिद्धि के लिए किसी माह के पूर्णिमा को चुने| आधी रात को जब सभी सो जाएं| पूजाघर को शुद्ध कर सुगन्धित धूप और लोबान जलाएं| महायक्षिणी का ध्यान करें, प्रार्थना करें और इस मंत्र का जाप करें| लगातार 11 पूर्णिमा तक यह साधना करने से मंत्र सिद्ध हो जाता है| इसके बाद मध्य रात्रि में जब आपका पति गहरी नींद में हो अंजुरी में जल लेकर इस मंत्र को ग्यारह बार पढ़कर पति के ऊपर सिक्त कर दें| सुबह वह बदला बदला सा लगेगा|

२- कभी कभी ऐसा भी होता है कि कोई प्रेम प्रसंग न हो परन्तु पति अपनी पत्नी को स्वीकार नहीं कर पाता| यानी कुछ ऐसा होता है कि उसे अपनी पत्नी में कोई आकर्षण नज़र नहीं आता| ऐसे में कुछ मंत्र प्रयोग किये जा सकते हैं|

केसर चन्दन और कुमकुम मिलाकर एक घोल तैयार करें| अब शुक्रवार के दिन एक भोजपत्र पर उस घोल से पति का ध्यान करते हुए एक मानव आकृति बनाएं| मन में उसकी धारणा रखें कि आप पति का चित्र बना रहीं हैं| अब उस चित्र की विधिवत पूजा करें जैसे देवी-देवताओं की करते हैं| षोडशोपचार पूजा विधि अति उत्तम है| इसके बाद एक सौ आठ बार – ॐ ह्रीं क्लिंग अमुक आकर्षणम मम वश्य कुरू स्वाहा’ मंत्र का जाप करें| अमुक के स्थान पर पति का नाम लें| अंत में हवन करें| घी, कनेर के फूल और कत्थे की लकड़ी से आहुति डालें| आहुति कम से कम एक सौ आठ होना चाहिए| इसके बाद हवन का राख पुडिया में रख लें और किसी खाद्य पदार्थ के साथ पति को खिला दें| वह आपके वश में हो जाएगा|

इन मन्त्रों का उपयोग सावधानीपूर्वक करना चाहिए| ध्यान रखें इनका इस्तेमाल पति पर हुक्म चलाने, उसे अपना दास बनाकर रखने या घर में अपनी मनमानी चलाने के लिए न करें| अन्यथा परिणाम विपरीत भी हो सकते हैं|

पति वशीकरण के आसान टोटके

  • अगर पति कोई बात नहीं सुनता हो, बुरा बर्ताव करता हो तो पति के पुराने रुमाल में उसका नाम कुमकुम से लिखकर उसमे एक नीम्बू बाँध दें| इसके बाद उसे अपने पर्स या आलमारी में छुपाकर रख दें| जब लगे कि नीम्बू खराब हो गया होगा तो उसे बदल दें| ऐसा करने से महीने दो महीने में उसका स्वभाव बदलने लगेगा|
  • अगर यह निश्चित हो जाए कि पति का किसी अन्य स्त्री से प्रेम प्रसंग चल रहा है तो वृहस्पतिवार या शुक्रवार की रात पति की बालों का थोड़ा सा हिस्सा कैंची से काट कर कहीं छुपाकर रख दें| कुछ ही दिन में वह आपकी तरफ ध्यान देने लगेगा| जब लगे कि अब वह पूरी तरह आपके साथ है तो उस बाल को जला दें|
  • अगर मांगलिक दोष के कारण पति विमुख हो तो हनुमान जी को प्रसन्न करें| नित्य स्नान के बाद हनुमान चालीसा पाठ करें, मंगलवार का व्रत करें| हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाए|

अंततः कहा जा सकता है कि कोई भी उपाय आजमाने से पूर्व कारण की जांच कर लें| कई बार समस्या साधारण होती है हम उसे जटिल बना देते हैं यानी बात का बतंगड़ बना देते हैं| यह सही है कि तांत्रिक उपाय करने से पूर्व जानकार की मदद लेनी चाहिए लेकिन महिलाएं ऐसी मदद लेने से पूर्व अतिरिक्त सावधानी बरतें|